अजब गजब: 9 साल तक लोगों के साथ रहा जेल से भागा कैदी, देता रहा था टैक्स, पुलिस पकड़ने में असफल

  • जेल से भागा कैदी रहता था लोगों के बीच
  • पुलिस पकड़ने में रही असमर्थ
  • अपने काम करता रहा और टैक्स भरता रहा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-01 11:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक जेल से भागा कैदी अपने टैक्स कोड का इस्तेमाल करके सालों तक सार्वजनिक रूप से छिपा रहा था। हैरान करने वाली बात ये है कि ये शख्स पहले से ही सजा काट रहा था। लेकिन भागने के बाद वह पुलिस की भी नजरों में नहीं आया। शहरी इलाके में रहते हुए पूरे समय अपने काम करता रहता था। वह अपने ही नाम से टैक्स भरता रहता था। पुलिस कहती थी कि उसे पकड़ना बहुत मुश्किल है। पिछले साल उसे पकड़ा गया और अब अक्टूबर में उसको सजा सुनाई जाएगी।

क्यों सुनाई गई थी सजा?

यूके में रहने वाला 38 वर्षीय रॉबर्ट फिट्जगेराल्ड को कोकीन की सप्लाई करने के लिए सजा मिली थी। उसे अपनी सात साल की सजा के आखिरी के 18 महीने पहले 8 नवंबर 2015 को भागा था। जिसके बाद ससेक्स पुलिस ने सूचना जारी की और उसे लोगों को पकड़ने के लिए मोटीवेट किया। लेकिन फिर भी वह 9 साल तक ऑक्सफोर्ड में ही पूरे टाइम अपने काम करता रहा।

काम करके टैक्स चुकाता रहा

वो शख्स पूरे समय अपना काम करके टैक्स चुकाता रहा। वहीं पुलिस कह रही थी कि वो उसे नहीं पकड़ पाई। उन्हें लगा कि वह लंदन जाएगा जहां उसके कनेक्शन थे। वहीं पिछले कुछ सालों से वह सार्वजनिक तरीके से ऑक्सफोर्ड में छिपकर रह रहा था और अपने काम कर रहा था।

क्या बताया अदालत में?

उस आदमी ने अदालत में बताया, "मैं 2018 से अपने नाम से काम कर रहा हूं। साथ ही टैक्स भी दे रहा हूं।" वित्तिय अधिकारियों ने पहली बार दिसंबर 2023 में चिंता जताते हुए कहा कि वह 2016 में भागे हुए एक कैदी का भी हो सकता है। उस समय पुलिस ने जांच के सभी एक से बढ़ कर एक तरीके से खोजा लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाई।

अपनी बची हुई सजा वो कैदी कहां काटेगा?

ये कैदी अपनी बची हुई सजा अवधि बुलिंगडन की एचएमपी जेल में काटेगा। ऐसा माना जा रहा है कि भागने के लिए उसे पिछली सजा के अलावा भी सजा मिलेगी। जज निगेल डेली ने स्वीकार किया कि वे भी हैरान थे। साथ ही जज ने उस आदमी की पूरी जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि, मुझे स्पष्ट रूप से उसकी जानकारी चाहिए कि वो अब तक कहां रह रहा था और क्या कर रहा था। 

Tags:    

Similar News